पिथौरागढ़, अप्रैल 25 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान की ओर से देव भूमि उद्यमिता योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय, देवभूमि उद्यमिता योजना के महाविद्यालय नोडल अधिकारी ललित चंद, कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र विक्रम ने दीप जलाकर किया। इस दौरान प्राचार्य पाण्डेय ने विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों व पारंपरिक कौशल के आधार पर स्वरोजगार व उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस दौरान नोडल अधिकारी चंद व कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र विक्रम ने भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कला संकाय के विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.