कानपुर, मार्च 29 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली वर्ष पर आयोजित उद्यमिता कॉनक्लेव व क्षेत्रीय ट्रेड शो का समापन रविवार को हुआ। कृषि विश्वविद्यालय एवं एमएसएमई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में 150 से अधिक स्टॉल लगाकर विभिन्न उन्नत तकनीकी का शानदार प्रदर्शन किया गया है। समारोह की खूबी यह रही कि इसके माध्यम से 2500 से अधिक युवा उद्योग लगाने के लिए आगे आए। विभाग की ओर से प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजनाओं से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है, सबको आगे बढ़कर अवसर मिल रहे हैं। सीएसए के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि आयोजन शानदार रहा। युवाओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता निभा...