वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इग्नू के वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र का दीक्षांत समारोह मंगलवार को बीएचयू स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के सभागार में आयोजित हुआ। दिल्ली में हुए मुख्य समारोह में क्षेत्रीय केंद्र की तीन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी का स्वागत केंद्र निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने किया। कुलपति ने इग्नू की स्थापना की चर्चा करते हुए कहा कि तब विश्वविद्यालय को लेकर कुछ अपेक्षाएं अवश्य रही होंगी, लेकिन आज 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने की उपलब्धि कल्पना से परे है। स्नातकों के भविष्य की चर्चा करते हुए प्रो. चतुर्वेदी ने पूछा 'अब आगे क्या?' उन्होंने कहा कि केवल रोजगार के विषय में विचार करने के स्थान पर यह भी आवश्यक है कि हम अप...