लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास का बेहतर प्रशिक्षण देकर उनके हाथ को मजबूत बनाने के लिए सोमवार को सात राज्यों के अधिकारी एक मंच पर जुटे। जिसमें उद्यमिता आधारित कौशल प्रशिक्षण मॉडल को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। रोजगार दिलाने के साथ ही अब युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने पर जोर होगा। उप्र कौशल विकास मिशन व ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राजधानी स्थित होटल सेंट्रम में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना-2 को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता डॉ. हरिओम ने कहा कि विजन 2047 के अनुसार कौशल विकास का ढांचा तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रोजगार आधारित मॉडल से आगे बढ़ते हुए अब उद्यमिता आधारित कौशल प्रशिक्षण मॉडल को बढ़...