चंदौली, अक्टूबर 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। अविष्कार फाउंडेशन की ओर से बीते बुधवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय पीजी कॉलेज में नवाचार एवं उद्यमशील सोच पर जिला स्तरीय यंग इंटरप्रिटिशन शीप प्रोग्राम का आयोजन हुआ था। जिसमें सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों ने जिले में दूसरा स्थान हासिल करके महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों से चयनित टीमों ने अपने-अपने व्यावसायिक विचारों एवं बिजनेस प्लान का निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया। सकलडीहा पीजी कॉलेज की टीम ने व्यावसायिक विचार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में आरती कुमारी, अमृता, अभय कुमार एवं आलोक ...