बागेश्वर, अगस्त 21 -- बागेश्वर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास और जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से चौपाल को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण युवाओं और स्थानीय उद्यमियों को व्यवसाय कौशल, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। यह भी पढ़ें- धामी बोले, महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमिय...