पटना, मार्च 2 -- चन्द्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव 'उद्भव 2026' का समापन हुआ। महोत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लेकर नवाचार, नेतृत्व और सृजनात्मकता का उत्सव मनाया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि टाटवा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके मोहंती ने कहा कि नवाचार, तकनीकी अनुकूलनशीलता और उद्यमशील नेतृत्व भविष्य के प्रबंधन पेशेवरों के लिए प्रमुख प्रेरक तत्व हैं। पहले दिन टैलेंट हंट, बी-प्रश्नोत्तरी और कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। दूसरे दिन बी-प्लान और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीजीपी विनय कुमार ने ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सीआईएमपी के निदेशक डॉ. राणा सिंह, सीएओ कुमो...