देहरादून, नवम्बर 24 -- उत्तराखंड में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में 'उद्भव 2025' हैकाथान बड़ी पहल साबित हुआ। जिसमें राज्यभर के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने अपने अभिनव तकनीकी माडल प्रस्तुत किए। उत्तराखंड कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन (यूकेएआइएम) के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखंड सरकार, सूचना प्रौद्योगिकी विकास अभिकरण (आइटीडीए) और यूपीईएस के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने तकनीक को जमीनी जरूरतों से जोड़ने की नई मिसाल पेश की। यूपीईएस में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत सूचना प्रौद्योगिकी सचिव नितेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक डा. निलेश भरने,आइटीडीए निदेशक आलोक कुमार पांडे, प्रो उप कुलपति डा. जयशंकर वरियार, अधिष्ठाता डा. राम शर्मा, भाषिणी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.