मुंबई, जून 23 -- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े उलटफेर के बीच शिवसेना में शामिल हुए संजय दीना पाटिल ने सोमवार को कहा कि शिवसेना (उबाठा) छोड़ने की वजह पार्टी नेतृत्व से कोई वैचारिक मतभेद नहीं, बल्कि पार्टी के एक खास नेता के साथ उनका निजी विवाद था। पाटिल ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्हें ठाकरे परिवार या पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी शिवसेना (उबाठा), उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने हमेशा मुझे और मेरे समर्थकों को पूरा सम्मान दिया है।'क्या संजय राउत से है विवाद जब पाटिल से वरिष्ठ नेता संजय राउत की भूमिका के बारे में सीधे पूछा गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की आलोचना से परहेज करते हुए कहा, 'संजय राउत ने हमेशा मेरे बारे में ...