नई दिल्ली, जनवरी 28 -- महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण आकार ले रहे हैं। खबर है कि अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने हाथ मिला लिया है। हालांकि, यह गठबंधन जिला परिषद चुनाव के लिए ही हैं। इधर, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है कि इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। कहा जा रहा है कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के दबदबे को कमजोर करने के इरादे से गठबंधन किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सोलापुर जिले के बार्शी तालुका में जिला परिषद चुनाव के लिए दोनों दल साथ आए हैं। खास बात है कि गठबंधन में डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और वरिष्ठ नेता शरद पवार की राकंपा (एसपी) भी शामिल है। शिवसेना (यूबीटी) के बार्शी विधायक दिलीप सोपाल ने इसकी जानकारी दी है। खास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.