नई दिल्ली, जून 19 -- Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। 2022 पार्टी और सत्ता दोनों गंवाने वाले उद्धव ठाकरे एक बार फिर से इस टूट के केंद्र में हैं। उनकी पार्टी के 6 सांसद बगावत करके एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं। इस टूट सबसे बड़ा लाभ एकनाथ शिंदे को होने वाला है, जबकि दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे के राजनीतिक करियर को एक बड़ा झटका लगेगा। पहले ही अपने पिता बाल साहब ठाकरे की पार्टी और सिंबल को गंवा चुके उद्धव अब बची हुई साख भी गंवाने की कगार पर है। उद्धव गुट की तरह से जारी की गई व्हिप के बाद भी पार्टी के 6 सांसद मीटिंग से नदारद दिखे। इसके पहले भी संजय राउत इन सांसदों को गाली देते हुए नजर आए थे। व्हिप के बाद भी जब यह सांसद बैठक में नहीं पहुंचे, तो एक बार फिर से उन्होंने गाली के साथ ही इन सांसदों ...