नई दिल्ली, जुलाई 11 -- महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर 'रिसॉर्ट पॉलिटिक्स' और गुप्त मुलाकातों के दौर की यादें ताजा हो गई हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT गुट के जिन 6 लोकसभा सांसदों ने पिछले महीने पाला बदलकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा था, अब उनकी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ हुई एक 'अघोषित बैठक' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद शिवसेना (UBT) को लगे इस सबसे बड़े झटके की इनसाइड स्टोरी और पुख्ता हो गई है, जिसे शिंदे गुट ने 'ऑपरेशन टाइगर' का नाम दिया था।क्या है 'ऑपरेशन टाइगर' और दिल्ली में क्या हुआ? यह पूरा राजनीतिक घटनाक्रम बेहद गुपचुप तरीके से महीनों से बुना जा रहा था, जिसका क्लाइमेक्स दिल्ली में देखने को मिला। सामने आई तस्वीरें 17 जून की उस सुबह की गवाही दे रह...