नई दिल्ली, जून 22 -- शिवसेना (यूबीटी) के सभी छह बागी लोकसभा सदस्य सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो गए। बागी सांसदों के इस कदम से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में औपचारिक रूप से विभाजन हो गया। यह भी पढ़ें- '6 टाइगर यहां पर हैं', उद्धव सेना के बागी सांसद एकनाथ शिंदे खेमे में हुए शामिलबागी सांसदों का प्रवेश बागी सांसद शिंदे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुंबई में शिवसेना में शामिल हुए। इनमें संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) शामिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने 2024 के आम चुनाव में महाराष्ट्र में नौ लोकसभा सीटें जीती थ...