नई दिल्ली, जून 17 -- उद्धव ठाकरे की पार्टी में एक बार फिर फूट हो सकती है। कहा जा रहा है कि 6 या 7 सांसद शिवसेना यूबीटी छोड़ सकते हैं। खबर है कि इन घटनाक्रमों को देखते हुए वरिष्ठ नेता शरद पवार अलर्ट मोड पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने आने वाले दिनों में सांसदों की बैठक बुलाई है। हालांकि, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सीनियर पवार की अगुवाई वाले राकंपा गुट की बैठक आने वाले एक दो दिनों में हो सकती है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। यह भी पढ़ें- उद्धव सेना का कांग्रेस में विलय करना चाहते हैं राउत, BJP विधायक ने किए बड़े दावे स...