अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रदर्शनी स्पोर्ट्स को लेकर जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2014 में ग्रामीण अंचलों की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह आयोजन अब अपने मूल लक्ष्य से भटकता नजर आ रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने बताया कि प्रदर्शनी स्पोर्ट्स की संकल्पना तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई थी, जिसे तत्काल स्वीकृति मिली थी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना, उन्हें प्रोत्साहित करना और पुरस्कारों के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाना था। लेकिन वर्तमान व्यवस्था में न तो पारदर्शिता दिखाई दे रही है औ...