मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के लकड़ीढाई चंदवारा में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल विधिवत चालू होने से पहले ही जर्जर हो गया है। कुछ गाड़ियों के चलने पर पुल हिलने लगता है। पुल की मरम्मत हो रही है, पर कई जगहों पर अभी भी सरिया दिखाई दे रहा है।चंदवारा घाट पुल संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद प्रो. अवधेश पासवान ने मुख्यमंत्री से जर्जर चंदवारा पुल को ठीक करवाने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर समिति द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को पुल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि विधिवत उद्घाटन से पहले पुल कभी भी गिर सकता है। यह भी पढ़ें- बैरिया बस टर्मिनल का काम पूरा होने से पहले दरकने लगी दीवारें उन्होंने कहा है कि खतरे को देखते हुए लोग पुल होकर आवागमन करने से बच रहे हैं। प्रो. अवधेश के मुताबिक...