गढ़वा, मार्च 29 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो हाई स्कूल के मैदान में रमना प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मनु बाबा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में विशुनपुरा की टीम ने बुलका फाइटर को 15 रनों से पराजित कर दिया।उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि खेल से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा रका संचार होता है। उससे उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, मुक्तेश्वर पांडेय, मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने संबोधित किया। संच...