वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका में अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई। उद्घाटन मैच प्लांट डिविजन तथा इंजन डिविजन के बीच खेला गया। प्लांट डिविजन ने इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच लोको डिविजन-1 तथा कार्मिक एवं प्रशासन के मध्य खेला गया, जिसमें लोको डिविजन-1 ने कार्मिक एवं प्रशासन को 2-0 से हरा दिया। जनसम्पर्क अधिकारी और सचिव, बास्केटबॉल राजेश कुमार तथा क्रीड़ा अधिकारी धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर कोच सुनील कुमार राय, बीपी आनंद, उदय राज यादव, अनुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...