गढ़वा, मार्च 21 -- हरिहरपुर। स्थानीय राम मनोहर लोहिया स्टेडियम में शुक्रवार देर शाम एचपीएल सीजन दो क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन युवा समाजसेवी पंकज सिंह व जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ओपनिंग मैच कादल बनाम डुमरसोता के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरसोता की टीम निर्धारित बारह ओवर में 148 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए कादल की टीम ने 104 रन ही बना सकी। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सुमित सिंह को दिया गया। अंपायर की भूमिका राहुल सिंह व चंदन कुमार ने निभाया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वरचंद्र गुप्ता, विकास सिंह, दयाशंकर, ऋषिचन्दन गुप्ता, संतोष सिंह सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...