गुमला, जून 5 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाकरटोली स्थित मैदान में एलेवन क्लब के तत्वावधान में तीन दिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव और कामाख्या भगत ने फीता काटकर किया।उद्घाटन मैच गम्हरिया और एमके ब्रदर्स बेलागड़ा के बीच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गम्हरिया की टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। जवाब में बेलागड़ा की टीम 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी। इस तरह गम्हरिया ने उद्घाटन मुकाबला 24 रन से अपने नाम कर लिया।मौके पर चंद्रदेव उरांव ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। यह भी पढ़ें- बुधौल प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और ईमानदारी के साथ खेलने की अपील की। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहक...