दरभंगा, अप्रैल 27 -- संजय लाला,दरभंगा। रुद्र सावित्री मेमोरियल टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन रविवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। उद्घाटन रेरा, बिहार के अध्यक्ष सह संयोजक विवेक सिंह तथा एसएसपी जगुनाथ जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया। आगामी दो मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दरभंगा जिले के सभी 10 विस क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच गौड़ाबौराम और केवटी के बीच हुआ। पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए गौड़ाबौराम की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में राहुल के 33 तथा इमरान के 67 रनों की बदौलत 156 रन बनाए। केवटी की ओर से अवनीश ने तीन व संजीव ने दो विकेट लिए। यह भी पढ़ें- उद्घाटन मैच में केवटी की टीम बनी विजेता जवाब में खेलते हुए केवटी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।केवटी की ओर से मैन ऑफ द मैच चयनित साजिद ...