औरंगाबाद, जनवरी 8 -- दाउदनगर प्रखंड के एकौनी खेल मैदान पर आयोजित एकौनी प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन संदेश कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन मुकाबला संसा और भखरू के बीच खेला गया, जिसमें भरूब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए संसा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए 255 रन ठोक दिए। इसके जवाब में भरूब की पूरी टीम मात्र 56 रनों पर ऑल आउट हो गई और संसा ने 199 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में संसा के छोटू कुमार ने शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों पर 123 रन बनाए और गेंदबाजी में भी 2 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.