गंगापार, जनवरी 28 -- स्थानीय रामनगर बाजार के क्रीड़ा स्थल पर वॉलीबाल क्लब रामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज की देखरेख में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के पहले दिन जनपद की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोरांव यूथ क्लब और वॉलीबाल क्लब रामनगर के बीच खेला गया। जिसमें वॉलीबाल क्लब रामनगर ने सोरांव यूथ क्लब को 25 - 21 व 25 - 23 अंकों से हराकर दो दिवसीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...