गंगापार, मई 7 -- समूचे क्षेत्र के विकास के लिए हर महीने लाखों की धनराशि खर्च करने वाला ब्लाक मुख्यालय मांडा कार्यालय के सामने मांडा थाने के आवासीय परिसर का वाटर फ्रीजर उद्घाटन समारोह के बाद बारह साल से शोपीस बना हुआ है । जिससे फरियादियों , प्रधानों और थाने तथा ब्लाक के कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्ष 2014 में तत्कालीन सपा विधायक गामा पांडेय के विकास निधि के साढ़े सात लाख रुपए के लागत से मांडा ब्लॉक के ठीक सामने मांडा थाने के आवासीय परिसर में एक विशाल वाटर फ्रीजर लगवाया गया था। कार्यदाई संस्था जल निगम द्वारा लगाया गया यह वाटर फ्रीजर वर्ष 2014 के नवंबर माह में उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गामा पांडेय ने चलाया था। उद्घाटन समारोह में यह बताया गया था कि इस वाटर फ्रीजर से मांडा थाने और मांडा ब्लॉक के कर्मच...