अररिया, जून 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभागीय उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण जोगबनी का नया बस पड़ाव उद्घाटन के करीब दो वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप यात्री आज भी रेलवे की भूमि पर संचालित अस्थायी बस पड़ाव से यात्रा करने को मजबूर हैं, जहां शौचालय, स्नानागार, मूत्रालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। विशेष बात यह है कि 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए अररिया के डीएम विनोद दूहन ने दो बार संबंधित अधिकारियों को नए बस पड़ाव का संचालन शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया था। डीएम ने एसडीएम समेत संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था, लेकिन इन निर्देशों का भी जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं दिखा। नतीजा यह है कि आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और करोड़ों रुपये की ल...