बाराबंकी, मार्च 19 -- रामसनेहीघाट बाराबंकी। अयोध्या का द्वार कहे जाने वाले भिटरिया बस स्टेशन का मंगलवार को भव्य उद्घाटन होने के दूसरे दिन रोडवेज की चार बसें पहंुची। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद बसें पुन: रवाना हो गईं। बस स्टेशन पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बने इस बस स्टेशन का उद्घाटन परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के साथ किया था। उद्घाटन के समय क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें यहीं से सीधी बस सुविधा मिलेगी, लेकिन व्यवस्था के अभाव में दूसरे दिन बसें तो पहंुची पर यात्रियों को अभी टोटा दिखा। बस स्टेशन पर सिर्फ एक सुरक्षा गार्ड तैनात मिला, जबकि परिवहन विभाग का एक कर्मचारी भी मौजूद मिला लेकिन फर्नीचर के अभाव में वह इधर उधर टहलते समय काटने को विवश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.