शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों के नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए उद्गम पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नए प्रयोगों के वीडियो और अन्य सामग्री अपलोड की जाएगी, ताकि दूसरे शिक्षक भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों में प्रयोग कर सकें। जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के साथ छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। विद्यालयी समस्याओं के समाधान और गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है। उद्गम पोर्टल पर शिक्षक तीन से पांच मिनट के वीडियो, पांच से 10 स्लाइड की पीपीटी और चित्र अपलोड कर ...