उदी मोड़ में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला
इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। बढ़पुरा क्षेत्र के उदी मोड़ पर मंगलवार सुबह ऑटो में सवारी भरने को लेकर विवाद एक युवक को चाकू मार दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मनकापुरा निवासी महेंद्र सिंह मंगलवार सुबह उदी मोड़ से ऑटो से गांव लौट रहे थे। वे ऑटो में बैठे, तभी एक युवक आया और उसकी ऑटो चालक से किसी बात पर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर युवक ने चालक से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद महेंद्र सिंह ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर आरोपी पास में लगे एक फल के ठेले से चाकू उठा लाया और महेंद्र पर हमला कर दिया। महेंद्र के पेट में वार कर लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से महेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.