उदीषा साहित्योत्सव के सब एपीसोड अब डिजिटली भी देख सकेंगे
मुरादाबाद, अगस्त 12 -- मुरादाबाद। उदीषा साहित्योत्सव के भव्य आयोजन की छटा अब डिजिटल प्लेटफार्म पर भी बिखरेगी। कमिश्नरी सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उदीषा साहित्योत्सव से संबंधित वीडियो मैगजीन का लोकार्पण किया। मंडलायुक्त ने डिजिटल माध्यम से लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष बुद्धि विहार के गांधी मैदान में विगत 22 से 26 जनवरी तक उदीषा साहित्योत्सव का भव्य आयोजन किया गया था। पांच दिनों में प्रतिदिन साहित्य, कला, संस्कृति पर आधारित विभिन्न सत्र एवं विशाल पुस्तक मेला के साथ ही मंडल स्तर के विविध व्यंजन को भी शामिल किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करके अपने साहित्य, कला और संस्कृति के प्रति अगाध लगाव को प्रदर्शित किया था। साहित्योत्सव में आयोजित विभिन्न सत्रों में देश स्तर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.