धनबाद, मार्च 26 -- उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ बुधवार को लोक पर्व चैती छठ संपन्न हो गया। धनबाद शहर के सभी प्रमुख जलाशयों के साथ-साथ घरों पर व्रतियों ने भगवान भष्कर को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर छठ की लोक गीतों के बीच धनबादवासियों ने छठी माइया से सुख-शांति के साथ अपनी मनोकामनाएं मांगीं। वाच एंड वार्ड लोको टैंक, राजेंद्र सरोवर, मनईटांड़ छठ तालाब, बैंक मोड़ विकास नगर छठ तालाब, रानी बांध आदि तालाबों में व्रतियों ने अर्घ्य दिया। कार्तिक छठ की तुलना में चैती छठ पर घरों पर अर्घ्य देने वालों की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के समय दूध और गंगा जल से अर्घ्य अर्पित किया। छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच व्रतियों ने प्रसाद का वितरण किया। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का कठिन उपवास तोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.