मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर से घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। अहले सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक के नदी व तालाब घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। बूढ़ी गंडक नदी के आश्रम घाट, सिकंदरपुर सीढ़ी घाट, अखाड़ाघाट, संगम घाट, साहू पोखर, आमगोला पड़ाव पोखर और ब्रह्मपुरा पोखर व रामदयालु कॉलेज स्थित पोखर घाट पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इसके अलावा जो अपने दरवाजे और घर के छत पर कृत्रिम घाट तैयार कर रखे थे, वहां भी पूरे परिवार के लोग मौजूद रहे। चार दिवसीय महापर्व का अनुष्ठान पूरा होने के बाद व्रतियों ने घाट पर ही छोटे को आशीर्वाद दिया और प्रसाद वितरण किया।व्रतियों ने बड़ों क...