उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व चैती छठ संपन्न
पूर्णिया, मार्च 26 -- मीरगंज, एक संवाददाता। आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के अंतिम दिन अहले सुबह से ही छठव्रती नदी-तालाबों एवं विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचने लगे। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के उपरांत भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के हाथों में सूप-दौरा और पूजा सामग्री की मनमोहक छटा देखने को मिली। छठ मइया के गीतों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बना रहा। हर ओर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण घाटों पर मेले जैसा दृश्य नजर आया। इस अवसर पर नगर पंचायत द्वारा सभी छठ घाटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.