उदीयमान योजना के जिला स्तरीय ट्रायल एक अगस्त से
हल्द्वानी, जुलाई 30 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेल प्रतिभाओं के चयन के लिए अब जनपद स्तरीय दक्षता बैटरी टेस्ट एक अगस्त से हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता से जुड़ी सभी आवश्यक सूचनाएं विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भेज दी गई हैं। उन्होंने बताया की 1 अगस्त को आठ से 14 साल के बालक और 2 अगस्त को जिले की बालिकाओं के ट्रायल होंगे। जबकि तीन अगस्त को जो खिलाड़ी छूट जाएंगे। उनके ट्रायल होंगे। यह भी पढ़ें- 21वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए 2 अगस्त को शामली में ट्रायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.