बगहा, दिसम्बर 11 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। शहरी पीएचसी बगहा में मरीज को पूस की रात में भी कंबल नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्रसव कक्ष सहित वार्ड में आये मरीजों को रात में ठिठुरना पड़ रहा है। पीएचसी में दो महिला चिकित्सकों की पदस्थापना हैं। जिसमें एक महिला चिकित्सक पीएचसी में गायब है दूसरी चिकित्सक के द्वारा सिर्फ ओपीडी का संचालन किया जाता है। ऐसे में पीएचसी का लेबर रूम एएनएम के भरोसे है। एएनएम के द्वारा ही लेबर रूम का संचालन किया जाता है। साफ-सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी पीएचसी में ना के बराबर है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज का कहना है कि अस्पताल में उन्हें उपलब्ध दवाएं मिल जाती है लेकिन एक्स रे, अल्ट्रा साउंड व अन्य जांच के लिए उन्हें बाहर के जांच घर में जाना पड़ता है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का भी सामना क...