लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य में कुपोषित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक जारी रेटिंग में लखीसराय जिला को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो जिले में चल रहे प्रयास की धीमी रफ्तार को दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 10 महीना में लखीसराय सदर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी में महज 138 कुपोषित बच्चों की ही एंट्री दर्ज की गई। जबकि अन्य जिलों की तुलना में यह संख्या काफी कम है। इस अवधि में 353 बच्चों की एंट्री के साथ गोपालगंज जिला राज्य में अव्वल तो नवादा जिला मात्र 7 बच्चों की एंट्री के साथ सबसे अंतिम पायदान पर रहा। पूरे राज्य की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.