शाहजहांपुर, मार्च 19 -- शाहजहांपुर। पुवायां तहसील के गांव उदारा निवासी उत्कर्ष यादव ने सीबीएसई द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी रैंक हासिल की है। उत्कर्ष ने कुल 96.25 अंक प्राप्त किए, जिसमें मेंटल एबिलिटी 50, अरिथमेटिक 22.50 और लैंग्वेज 23.75 अंक शामिल हैं। तीनों विषयों में संतुलित प्रदर्शन के कारण उनका कुल स्कोर उच्च रहा।अब उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 12 तक निशुल्क आवासीय पढ़ाई करेंगे और अपने माता-पिता का सपना पूरा करेंगे। पिताजी पैरावेट जितेंद्र सिंह के इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सहकारिता समिति के पूर्व सचिव, परिजन और शुभचिंतक मिठाइयां बांटकर बधाई देने पहुंचे। उत्कर्ष डाक्टर बनने का सपना रखते हैं और कम उम्र में यह उपलब्धि उनके भविष्य के लिए प्रेरणा बन गई है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.