समस्तीपुर, मार्च 8 -- सरायरंजन। उदापट्टी गांव में शनिवार को स्व. नूनू चौधरी की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड का संपूर्ण पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने एक स्वर में भजन-कीर्तन कर भगवान से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि स्व. नुनू चौधरी समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और गांव के विकास तथा सामाजिक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी स्मृति में हर वर्ष पुण्यतिथि पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मौके पर निरंजन चौधरी, नित्यानंद चौधरी, सादा चौधरी, राम शंकर चौधरी, जगदीश झा, संतोष चौधरी, शशि चौधरी, विभूति नाथ झा, पंकज चौधरी, राधाकांत झा, राम विनोद चौधरी आदि मौजूद थे। ...