मधेपुरा, मार्च 14 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उदाकिशुनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस कार्यालय मधेपुरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोशी क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उदाकिशुनगंज थाना पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी की गई। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर डेहरा पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास क...