मधेपुरा, मार्च 12 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। मधुबन पंचायत के तीनटेंगा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए विक्रमशिला विश्वविद्यालय ले जाया गया। पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मंडल ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों को ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की बौद्धिक जानकारी देने के उद्देश्य से परिभ्रमण कराया जा रहा है। एचएम प्रहलाद कुमार ने बताया कि परिभ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.