मधेपुरा, अगस्त 24 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। खाद्य एवं पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में भारतीय कम्युनस्टि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उदाकिशुनगंज के कॉलेज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई को लेकर सरकार पर आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि आसमान छूती महंगाई से आमजन त्रस्त हैं, जबकि केंद्र सरकार केवल जुमलेबाजी में मस्त है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल सरकार की कॉर्पोरेट परस्त ...