आरा, दिसम्बर 15 -- उदवंतनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रखंड स्तर पर बेटी जन्मोत्सव-कन्या रत्न समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज सोमवार को सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में गत माह संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली सभी नवजात कन्या शिशुओं एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम और डीडीसी की ओर से किया जायेगा। यह जानकारी उदवंतनगर स्वास्थ्य प्रबंधक ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...