आरा, अप्रैल 12 -- उदवंतनगर। प्रखंड की उदवंतनगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रविवार को गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नरायण सिंह ने किया। यह प्रयोग किसान नीतेश कुमार सिंह उर्फ करिया सिंह के खेत में हुआ। 10x5 वर्ग मीटर के प्लाट में उपज दर 31 क्विंटल 60 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आंकी गई। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, किसान सलाहकार सोनू कुमार सहित पंचायत समिति सदस्य कमलेश कुमार सिंह मौजूद थे। इसके अलावा पंचायत के किसान व गणमान्य ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित थे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि इन आंकड़ों का उपयोग फसल सहायता योजना समेत किसानों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ निर्धारण में किया जाता है। किसानों को फसल सहयाता बीमा योजना सहित अन्य लाभ दिये जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...