आरा, मार्च 30 -- उदवंतनगर। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड उदवंतनगर (भोजपुर) के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामपाली सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य विषय प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ रखा गया था। संगोष्ठी में अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया गया और उन्हें वार्षिक प्रगति पत्रक प्रदान किए गए। बैठक में बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और निर्धारित पोशाक व फुटवियर पहनने पर भी चर्चा हुई। अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का 1 अप्रैल 2026 से शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बच्चों को बधाई देते ...