उदया के मनीष गुप्ता ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक
संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी स्थित उदया स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार एथलीट मनीष गुप्ता ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वाराणसी के सारनाथ में आयोजित प्रतियोगिता में मनीष गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ को मात्र 11.73 सेकेंड के बेहतरीन समय में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। मनीष की इस सफलता पर उनके मुख्य कोच गुलशन यादव और स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच गुलशन यादव ने बताया कि मनीष का कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और अनुशासन ही उनकी इस शानदार जीत की वजह है। मनीष की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.