मेरठ, अप्रैल 17 -- सदर बाजार में प्रियंका की लाश को मकान में बंद कर पांच माह हरिद्वार में रहने वाले पिता उदयभानु को आज मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग के लिए भर्ती कराया जाएगा। काउंसिलिंग की जिम्मेदारी डॉ. तरुण पाल और उनकी टीम को दी गई है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस उदयभानु की कॉल डिटेल खंगाल रही है और पता चला कि फोन पर उदय किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। इस पूरे प्रकरण में फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है और जांच प्रचलित है। सदर बाजार के तेली मोहल्ला निवासी प्रियंका विश्वास की नवंबर 2025 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- परीक्षाफल संबंधी त्रुटियों दूर कराने को काउंटर संख्या 16 पर करें संपर्क मौत के बाद अंतिम संस्कार करने की जगह पिता उदयभानु ने शव को मकान में बंद कर दिया और कई दिनों तक शव के आसपास परफ्यूम छिड़कता रहा। उदयभान...