नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- उदयपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने-जाने के बीच अचानक ऐसा पल आया, जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्रियों की नजरें एक महिला की ओर टिक गईं। महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। हालात ऐसे थे कि अस्पताल पहुंचने का इंतजार करना आसान नहीं था। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई और कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म पर मेडिकल टीम पहुंच गई। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने जरूरी इंतजाम किए और वहीं सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद स्टेशन पर बच्चे की किलकारी गूंज उठी। राहत की बात यह रही कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। यह मामला उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन का है, जहां 14 अक्टूबर को रेलवे की मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला का प्रसव कराया। महिला ट्रेन संख्या 19602 से यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक प्रसव पीड़ा...