उदयपुर, मार्च 12 -- राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने पुलिस विभाग के भीतर चल रहे कथित वसूली के खेल का पर्दाफाश किया है। एसीबी ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो एक गैराज संचालक को गैराज सीज कराने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। इस मामले में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) समेत दो अन्य पुलिसकर्मी भी आरोपी बताए जा रहे हैं, जो कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए।शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक डॉ. गोविंद गुप्ता ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई गैराज संचालक महेंद्र डांगी की शिकायत के आधार पर की गई। परिवादी ने एसीबी को बताया कि कुछ दिन पहले तीन...