प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद संग्रहालय व सिटी पैलेस संग्रहालय उदयपुर की ओर से सोमवार को पैलेस परिसर में प्रेमार्पण प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उप्र की राज्यपाल व इलाहाबाद संग्रहालय समिति की अध्यक्ष आनंदी बेन पटेल ने मेवाड़ चित्रकला शैली पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन सिटी पैलेस में किया। महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन की प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि कला का यह आदान-प्रदान हमें न केवल अवसर देता है बल्कि इस परंपरा को निरंतर बनाए रखने का आह्वान भी है। इस मौके पर संग्रहालय की प्रभारी निदेशक व कमिश्नर प्रयागराज सौम्या अग्रवाल भी वहां पर मौजूद रहीं। पंद्रह जून तक प्रदर्शित होने वाली प्रदर्शनी में इलाहाबाद संग्रहालय की गैलरी में संरक्षित 48 कलाकृतियां इस प्रदर्शनी में लगाई गई है, जोकि मेवाड़ चि...