नई दिल्ली, जून 18 -- राजस्थान के पर्यटन शहर उदयपुर में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के प्रसिद्ध दूधतलाई पर्यटन स्थल पर संचालित जिप लाइन पर दो पर्यटक तेज हवाओं के बीच बीच रास्ते में फंस गए और करीब 8 मिनट तक हवा में लटके रहे। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना उस समय हुई जब उदयपुर में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और खराब मौसम के बावजूद दूधतलाई स्थित जिप लाइन का संचालन जारी था। इसी दौरान दो पर्यटक जिप लाइन राइड का आनंद लेने निकले, लेकिन तेज हवा के कारण वे निर्धारित गति से आगे नहीं बढ़ सके और बीच रास्ते में ही अटक गए।हवा में अटकी रही सांसें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पर्यटक जिप लाइन के बीच हिस्से में पहुंच चुके थे, तभी हवा का दबाव बढ...