उदयपुर में घर में घुसकर मां-बेटी की निर्मम हत्या
जयपुर, अगस्त 1 -- राजस्थान के उदयपुर जिले में शनिवार को सामने आए एक दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा पंचायत स्थित मुंडोल गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग मां और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस लूट के इरादे से हत्या की आशंका जता रही है, क्योंकि घर से नकदी और सोने-चांदी के गहने भी गायब बताए जा रहे हैं। घटना का पता शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे उस समय चला, जब पड़ोसियों को घर के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।गले पर धारदार हथियार से किए गए वार वल्लभनगर थाना प्रभारी पूनाराम गुर्जर ने बताया कि मृतकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.